Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पहुंचे अम्बिकापुर

image

Dec 6, 2019

राम कुमार यादव - स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी पूर्व सरकार, सरकार के मुखिया औऱ पुलिस के एक कथित इनकाउंटर पर सवाल खडे कर दिए हैं। दरअसल बीते 2012 में प्रदेश के बीजापुर अंतर्गत आने वाले सारेकगुडा में पुलिस औऱ नक्सली के बीच मुठभेड की घटना हुई थी। जिस पर हाल फिलहाल में हुई जांच के बाद स्थानिय ग्रामीण और समाजसेवियों ने तात्कालीन पुलिस अधिकारियों समेत पूर्व सीएम के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

मंत्री ने तथाकथित इन काउंटर पर उठाए गंभीर सवाल

इसी बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उस तथाकथित इन काउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिंहदेव के मुताबिक सारकेगुडा में मिली सबूत औऱ जानकारी के अनुसार, उस इनकाउंटर में प्रदेश का मौजूदा कप्तान रमन सिंह, तात्कालीन पुलिस अधिकारी की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये जांच का विषय है।