Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : आपसी विवाद के चलते आईटीबीपी के जवान आपस में भिड़े, 6 जवानों की मौत

image

Dec 4, 2019

आपसी विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कुछ जवान आपस में भिड़ गए हैं। आपसी फायरिंग में 6 जवानों की मौत हो गयी है, वहीं कुछ जवान घायल बताए जा रहे हैं। सभी जवान आईटीबीपी के बताये जा रहे हैं। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में हुई है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने भी की है, फिलहाल मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची हुई है, जहां से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा गंभीर जवानों को रायपुर भेजने की भी पुष्टि की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो से तीन दिनों से जवानों में मतभेद की खबर आ रही थी, आज सुबह जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी है। जिस जवान ने फायरिंग की शुरुआत की थी, उसकी भी गोलीबारी में मौत हो गयी है।

अपने बयान में नारायणपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के बीच झड़प में 6 की मौत हो गई और दो जवान इसमें घायल हो गए है। इस भयानक हादसे ने जिम्मेदार लोगो के लिए चिंता खड़ी कर दी है।