Loading...
अभी-अभी:

अबकी बार प्याज 100 पार, आसमान छूते प्याज के दाम, सरकार ने उठाया कदम

image

Dec 4, 2019

अमित निगम : रतलाम मध्य प्रदेश सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए भंडारण, निर्यात पर पहले ही रोक लगा दी थी मगर अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान ओर प्याज की कम आवक से प्याज के दाम लगातार बड़ते जा रहे  है। रिटेल प्याज का दाम 100 रूपये प्रति किलो पार  हुंच गया है। वहीं प्याज का थोक भाव 80 से 90 रुपये किलों है। महंगा प्याज खरीद रहे रहवासियों के लिए थोडी़ राहत की खबर है।  

मंडी में अब थोक भाव में आम लोगों को 2 दो किलो प्याज मिलेगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार मुनाफाखोरी रोकने ओर उपभोक्ताओं को स्सती दर में प्याज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है जिसके चलते रतलाम, सैलाना, जावरा मंडी में उपभोक्ताओं को थोक की दर पर रिटेल में प्याज विक्रय किया जाएगा। इसके लिए समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग तथा मंडी अधिकारी को निर्देश दिए। मंडी में व्यापारी जिस थोक रेट में प्याज खरीदेंगे, उसी रेट में ग्राहक को बेचेंगे। इसके लिए कलेक्टर द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मंडी अधिकारी को दिए गए हैं। रतलाम में सैलाना बस स्टैंड स्थित मंडी में प्याज विक्रय केंद्र एक-दो दिनों में आरंभ कर दिया जाएगा, सैलाना जावरा में भी आरंभ हो जाएंगे।