Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः विधानसभा मानसून सत्र में किसानों की कर्ज माफी के मुद्दा गरमाया

image

Jul 19, 2019

अखिलेश जायसवाल - छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र में कल ध्यानाकर्षण के दौरान किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने ऋण माफ नहीं होने के कारण किसानों को दोबारा कर्ज नहीं मिलने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि आज कोई भी किसान ऋणी नहीं है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा आज कोई किसान ऋणी नहीं

विधानसभा में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में किसानों के कृषि ऋण माफ नहीं किए जाने का मामला उठाया। प्रदेश में कई किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके साथ विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी सहमति जताते हुए प्रदेशभर में किसानों का ऋण माफ नहीं होने का आरोप लगाया। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज कोई किसान ऋणी नहीं है। सभी किसानों का कर्ज माफ किया गया है। साथ ही भरोसा दिलाना चाहते हैं कि पूरे प्रदेश में कोई किसान ऋणी नहीं रहेगा। बैंकों से बातचीत की जा रही है। आरबीआई से अनुमति लेनी पड़ती है इसमें समय लगता है। सभी किसानों का ऋण माफ होगा। शासन प्रयास कर रही है सभी किसान ऋण मुक्त होंगे। 

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। इसी वादे को लेकर सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही है, हालांकि कुछ किसान ऐसे है जिनका कर्जमाफी अभी भी नहीं हुआ है। अब देखना यह होगा कि कब तक प्रदेश के सभी किसानों का कर्जमाफी हो पाएगा।