Loading...
अभी-अभी:

जाँजगीर चाँपा : मतदान कर्मियों से भरी बस नाले में जा गिरी, कई लोग घायल

image

Feb 4, 2020

रवि गोयल : जाँजगीर चाँपा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न कराकर वापस लौट रहे मतदान कर्मियों से भरी बस देर रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फ़ीट नीचे नाले में जा गिरी। जिससे दर्जनों कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची राहत दल की टीम
बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग एवं राहत दल की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बस से बाहर निकला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी शक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ की हालत गंभीर बनी हुई थी जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शक्ति विकासखंड के ग्राम सरवानी लहंगा के 6 मतदान केंद्रों से कर्मचारियों को इकट्ठा कर छह मतदान दल वापस शक्ति के लिए लौट रहे थे। बस में करीब 24 व्यक्ति सवार थे तभी देर रात ग्राम सुवाडेरा के पास बस चालक द्वारा नियंत्रण खोने से रेलिंग तोड़ते हुए बस 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी है।

घायलों का इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एस.पी. सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गए थे। फिलहाल घायलों में कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।