Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए संवेदना केंद्र का शुभारंभ

image

Aug 20, 2019

हेमन्त शर्मा- राजधानी के उरला थाने में प्रदेश का पहला महिला संवेदना केंद्र खोला गया। एसएसपी आरिफ शेख ने इसका शुभारंभ किया। वहीं पुरानी बस्ती थाने में भी संवेदना केंद्र का शुभांरभ किया गया। इस संवेदना केंद्र में महिलाओं से संबंधित मामलों को सुना जाएगा। महिला पुलिस अधिकारी के साथ ही डॉक्टर, वकील और एनजीओ की टीम मौजूद रहेगी। संवेदना केंद्र के शुभारंभ के मौके पर एसपी आरिफ शेख ने कहा कि संवेदना केंद्र महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष है।

महिलाओं की काउंसलिंग व सेंट्रल मॉनटिरिंग की रहेगी व्यवस्था

अमूमन जो महिलाएं और पीड़िता थानों में आते हैं उनके लिए एक बेहतर वातावरण की स्थापना इस संवेदना केंद्र में रहेगी। महिलाओं की कोई भी शिकायतें रहेंगी वह सब इस कक्षा में कर सकेंगी। उनके समस्याओं का निराकरण इस केंद्र में किया जाएगा। एक समिति की भी स्थापना की गई है। जिसमे एक डॉक्टर, महिला स्टॉफ, सामाजिक कार्यकर्ता और एक वकील शामिल है। महिलाओं की पहले काउंसलिंग होगी। जो काउंसलिंग महिला थाने में होती थी अब यहां होगी। सेंट्रल मॉनटिरिंग भी होगी। महिला थाने के मामले भी यहीं सुने जाएंगे। महिला सिपाही और उनके लिए भी एक विशेष कक्ष होगा, जिसका वो इस्तेमाल कर पाएगी। महिलाओं की हर संभव जरूरी सामग्री यहां रहेगी। थानों में बेहतर माहौल बनाने की कोशिश है।