Loading...
अभी-अभी:

बालाघाटः प्रधानमंत्री की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

image

Aug 20, 2019

राज बिसेन- वारासिवनी के जिला सचिव व पार्षद संदीप मिश्रा और नगरपालिका के सभापति सहित ढेड़ दर्जन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का साथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए है। वारासिवनी कांग्रेस का गढ़ है और खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल भी वारासिवनी के ही हैं। फिर भी वह अपने जिला सचिव और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने से नहीं रोक सके। कल जिला कांग्रेस से सचिव व नगरपालिका के पार्षद संदीप मिश्रा और नगर पालिका के सभापति सहित 16 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े है संदीप मिश्रा। संदीप मिश्रा और उनके कार्यकर्ताओं की नगरवासियों में एक साफ छवि है और वह लोगों से जुड़े भी हैं। देखा जाए तो कुछ महीनों बाद नगर पालिका चुनाव होना है तो कहीं न कहीं ये वारासिवनी में कांग्रेस के लिए झटका साबित हो सकता है।

अंदरूनी कलह के वजह से भी कांग्रेसियों ने भाजपा का थामा हाथ

आपको बता दे कि वारासिवनी में कांग्रेस पार्टी के भीतर व नपा में भीतर ही भीतर तनातनी चल रही थी। अंदरूनी कलह के वजह से भी उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है। ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस के कुछ पार्षद व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो सकते है परंतु नगर पालिका चुनाव के करीब होने पर इस तरह पार्षद, सभापति और कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना चिंता का विषय बन गया है। वहीं संदीप मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रीति-नीति से प्रभावित होकर हम सब कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक योगेंद्र निर्मल सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।