Loading...
अभी-अभी:

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर देश और प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित

image

Mar 23, 2020

रायपुऱः नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा नेता शिवराज चौहान के चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशल संगठक हैं। उनके चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर देश और प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में फिर एक बार  मध्यप्रदेश विकास की नई राह पर अग्रसर होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि नवनिर्वाचित मुख्ममंत्री चौहान का छत्तीसगढ़ से आत्मीय लगाव रहा है। वो हमेशा पार्टी के हर वर्ग से सीधा जुड़े रहे हैं। इसका लाभ संगठन और समाज के हर वर्ग को होगा।

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हो सकती है प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

दूसरी तरफ, सूत्रों की माने तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। ज्ञातव्य है कि दिसंबर माह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन उस समय नगरीय निकाय और फिर पंचायत चुनाव को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। दोनों चुनावों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग शुरू हो गई थी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह की मौजूदगी में दो हफ्ते पहले बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य नेता शामिल हुए थे। सूत्रों की माने तो बैठक में भी आम राय नहीं बन पाई। वहीं सुनने में आ रहा है कि एक-दो दिन में फिर आलाकमान के नेता बैठकर विचार करके एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।