Loading...
अभी-अभी:

लोरमी : टिकट न मिलने से नाराज नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

image

Oct 25, 2018

संदीप सिंह ठाकुर : लोरमी विधानसभा में भाजपा की अंदरूनी कलह शुरू हो गई है ऐसे में मौजूदा विधायक व भाजपा के उम्मीदवार के लिए जीत की राह कठिन हो सकती है। जिस तरह पहले टिकिट को लेकर लोरमी में भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिल कर मौजूदा विधायक को टिकिट नही देने की गुजारिश कर चुके है अगर ऐसा होता है तो उन्हें विरोध का सामना कर पड़ सकता है। 

इस बात के संकेत पहले ही लोरमी मंडल के कार्यकर्ता दे चुके है। टिकिट नही मिलने से नाराज भाजपा के कद्दावर नेता जवाहर साहू दो दिन पहले ही भाजपा छोड़ कर काँग्रेस का दामन थाम लिया  कांग्रेस का दामन थामने के बाद अपने सैकड़ो समर्थकों को आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। जवाहर साहू जो लोरमी तहसील में साहू समाज के संरक्षक भी थे और इनकी सामजिक स्तर पर अच्छी पकड़ भी है। 

जवाहर साहू के भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में जाने के बाद से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है, रोज भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है ऐसे में भाजपा के लिए एक नई मुशीबत खड़ी हो सकती है।अभी लोरमी विधानसभा में बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओ के भाजपा छोड़ने के कयास लगाए जा रहे है। अब देखने वाली बात यह होगी की आने वाले समय में लोरमी क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी के ऊपर अपना भरोसा दिखाती है।