Loading...
अभी-अभी:

बलरामपुरः धारा 370 और 35A के हटाये जाने की खुशी पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रैली का आयोजन

image

Aug 20, 2019

सुनील पासवान - बलरामपुर जिले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव एवं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कल रामनुजगंज और बलरामपुर में जम्मू कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा धारा 370 और 35A के हटाये जाने की खुशी पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद शहर में विशाल रैली भी निकाली गई। देश के प्रधानमंत्री जी के ऐतिहासिक फैसले को जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव ने देश हित मे बताते हुए आज जिले में विशाल रैली और जन सभा का आयोजन किया जिसमें जिले के सभी नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

नागरिकों ने इसे बताया ऐतिहासिक कदम

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिक उपस्थित हुये। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि भारत में जहां दो विधान चलते थे। उस विधान को समाप्त कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं अमित शाह ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिसका हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल से स्वागत करते हैं और जो देश की पहले की सरकारे इस निर्णय को नहीं ले पाई थी, उसको मोदी सरकार ने लागू कर दिया, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।