Loading...
अभी-अभी:

गौ सेवक मोहम्मद फैज पहुंचे राजनांदगांव, पदयात्रा के उद्देश्यों से कराया अवगत

image

May 28, 2018

राजनांदगांव गौ सेवा प्रकोष्ट मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोंजक मोहम्मद फैज खान आज राजनांदगांव पहुंचे और प्रेस क्लब में पत्रकारों से प्रेस वार्ता की। बता दें फैज खान के द्वारा गौसेवा सद्भावना पदयात्रा 24 जून 2017 लेह से प्रारंभ की गई थी और 12 हजार किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान राजनांदगांव पहुंची है यह यात्रा छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में संपन्न हो चुकी है।

राजनादगांव पदयात्रा पहुंचने पर हजारो की संख्या में गौ सेवको ने फैज का परिनाला दरगाह के पास स्वागत किया, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए फैज ने कहा की गौ सेवा की रक्षा सहित भारतीय गौवंश की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोगो में जनजागरण, गौ पर आधारित कृषि को प्रोत्साहन करने, गौ के नाम पर फैलाए गए वैमनस्य को दूर कर सद्भावना स्थापित करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु केंद्रीय कानून बनाने के लिए जनप्रतिनिधियो को जागृत करने, नदी संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं कन्या भ्रूण हत्या व् नारी की गरिमा हेतु जनजाग्रति लेन और अखंड भारत का निर्माण व् पुनः भारत के प्राचीन वैभव को स्थापित कर विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से भारत परिक्रमा करने की बात कही।

इन उद्द्देश्यों को लेकर भारत के कोने कोने तक दो वर्षो में पहुंचने की बात कही और कहा की लगभग ग्यारह महीने पैदल पदयात्रा करने की बात कही।