Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः प्रदेश भर में धान खरीदी आगामी 1 दिसंबर से होगी शुरू, संग्रहण केन्द्रों में तगडी निगरानी

image

Nov 21, 2019

आशुतोष तिवारी - प्रदेश भर में धान खरीदी आगामी 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। धान की खरीदी करने राज्य शासन द्वारा इस बार खरीदी केन्द्रों से लेकर संग्रहण केन्द्रों में तगडी निगरानी रखी जा रही है। बस्तर के सीमावार्ती इलाकों में मौजुद धान खरीदी केन्द्रों में बिचौलियों द्वारा पिछले साल धान खपाने के अधिकतर मामले सामने आने के बाद इस वर्ष प्रशासन ने खरीदी केन्द्रों में तगडी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में धांधली की कोई गुजाईंश न रहे, इसलिए जिला प्रशासन ने एक निगरानी समिति का गठन किया है। जिसमें सभी ब्लॉक के तहसीलदार से लेकर खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इस पर धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान की खरीदी करने और किसी भी अनियमितता पर सीधे केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

बस्तर संभाग में 140 समिति के संभाग के 7 जिलों में कुल 263 धान खरीदी केन्द्र

जिला विपणन अधिकारी आर बी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत होनी है और 15 फरवरी तक किसानों का धान खरीदे जायेगें। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बस्तर संभाग में 140 समिति के माध्यम से संभाग के 7 जिलों में कुल 263 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। हालांकि अभी किसानों के धान कितने  समर्थन मूल्य में खरीदी जायेगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है और राज्य शासन के अगले आदेश के बाद ही सर्मथन मूल्य तय हो सकेगा।

कालाबाजारी को रोकने जिला प्रशासन की टीम द्वारा चाक चौंबद सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के ऐसे 23 धान खरीदी केन्द्र हैं जो सीमार्वती राज्यों से लगे हुए हैं। ऐसे में इन केन्द्रों में धान की हेराफेरी को रोकने खास सर्तकर्ता बरती जा रही है। साथ ही अन्य धान खरीदी केन्द्रों में भी कालाबाजारी को रोकने इस बार जिला प्रशासन की टीम द्वारा चाक चौंबद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से इस बार किसानो के धान के हिसाब रखे जायेंगे। ऐसे में केन्द्र  प्रभारी से लेकर समिति प्रबंधक तक धान की हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। कहीं ऐसी गडबडी की सुचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज की जायेगी।