Loading...
अभी-अभी:

राजधानी के 50 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर लोगों ने की नमाज अदा..

image

Aug 11, 2019

ओम शर्मा : मुश्लिम समाज का पवित्र त्यौहार ईद उल जुहा प्रदेश भर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के बड़ी ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। इसके अलावा राजधानी के 50 मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुस्लिम भाइयो ने ईद उल जुहा की बधाई और देश के अमन चैन की दुआ भी मांगी। 

बता दें कि इस दिन को कुर्बानी के रूप के मनाया जाता है इसलिए नमाज अदा करने के बाद अपने अपने घरों में जाकर मुस्लिम भाइयों ने बकरे की कुर्बानी। बता दें कि इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का यह एक प्रमुख त्यौहार है। रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद इसे मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।