Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्यौ​हार

image

Aug 12, 2019

भूपेंद्र सिंह : रायगढ़ जिले में धूमधाम से बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। बकरीद का दिन फर्ज ए कुर्बान का दिन होता है। इस्लाम में गरीबों और मज़लूमों का खास ध्यान रखने की परंपरा है। इसी वजह से बकरीद पर गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है। लोग नमाज अदा कर अमन चैन के लिए दुआ मांगते नजर आए।

बकरीद इस्लाम का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है। यह तारीख रमजान के पाक महीने के खत्म होने की लगभग 70 दिनों के बाद आती है। बकरीद का त्यौहार मुख्य रूप से कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी बकरीद की नमाज अदा की गई। रायगढ़ में नमाज ईदगाह मैदान सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की और भाईचारे का संदेश दिया।