Loading...
अभी-अभी:

इनामी महिला प्लाटून ने डीआईजी के सामने किया आत्मसमर्पण, झीरम हमले जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल

image

Sep 7, 2018

पंकज सिंह भदौरिया : 8 लाख रुपये की इनामी महिला प्लाटून ने crpf डीआईजी डी एन लाल के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा व भेदभावपूर्ण नीति से तंग आकर इनामी महिला माओवादी ने समर्पण किया है। नक्सली संगठन में रहते हुए नक्सलियो ने महिला का गर्भावस्था में गर्भपात भी करवा दिया था और कई तरह की प्रताड़ना मिल रही थी। इसलिए नक्सली दल को छोड़ समर्पण करने आ गयी।

बता दें कि आत्मसमर्पित महिला माओवादी सन 2010 से नक्सली संगठन में सक्रिय थी। जो वर्तमान में नक्सली संगठन में डिप्टी कमांडर के रूप में कार्य कर रही थी। आत्मसमर्पित माओवादी गंगी माओवादी लीडर  देवा, विनोद , मासा, लक्षमण जैसे कई  बड़े नक्सली लीडरों के साथ  काम कर कई बड़ी वारदातों में शामिल रही है। वर्ष 2012 में किरंदुल में CISF जवानों पर हमला करने की घटना में शामिल थी। जिसमे CISF के 6 जवान शहीद हुए थे। 

इसके अलावा झीरम हमले जैसी बड़ी घटना में भी शामिल रही है इस घटना में महिला माओवादी ने 31 राउंड फायर किया था। गौरतलब है कि झीरम हमले मे महेंद्र कर्मा, सहित छग के कई  दिग्गज कंग्रेसी नेताओ की नक्सलियो ने हत्या की थी। वही पुलिस गंगी के आत्मसमर्पण को बड़ी सफलता मान कर कई बड़े खुलासे होने की गुंजाइश बता रही है।