Loading...
अभी-अभी:

दुर्गः चैन और मंगलसूत्र उड़ाने वाली महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

image

Oct 8, 2019

चंद्रकांत देवगन - नवरात्रि के दिनों में देवी दर्शन करने आई महिलाओँ के गले से चैन और मंगलसूत्र उड़ाने वाली एक महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो मूलतः नागपुर के कलमना की रहने वाली हैं। वहीं इनके साथ सक्रिय पुरुष सदस्य फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने का दावा कर रही है।

मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की हुई गिरफ्तारी

दुर्ग शहर के चण्डी मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर से महिलाओं के पहने हुये सोने की चैन और मंगल सूत्र चुराने की वारदात के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं के द्वारा वारदात को अंजाम देने की घटना दिखाई दी जिसमें एसपी के निर्देश में सीएसपी ने टीम बनाकर संदिग्ध महिलाओ की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के हत्थे गिरोह की 4 महिला सदस्य गिरफ्तार कर ली गयी वही लूट किये गए सोने के जेवरात बरामद करने के मामले में पुलिस के हाथ रह गए और महिलाओं के पुरुष सदस्य भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस गिरोह के सभी सदस्यों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। गिरोह के सभी चार महिलाएं कलमना नागपुर (महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं और पुलिस इन्ही क्षेत्रो में इनके पुरुष सदस्य की तलाश शुरू कर चुकी है।