Loading...
अभी-अभी:

राज्य स्तरीय कृषि मेले के आयोजन की तैयारियां जोरों पर

image

Feb 20, 2019

दिलीप साहू- बेमेतरा जिले में होने जा रहा है राज्य स्तरीय कृषि मेले का आयोजन।  तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे। जिम्मेदार अधिकारियों के साथ की बैठक और दिशानिर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का भी किया निरीक्षण।
पहली बार होने जा रहा राज्य स्तरीय कृषि मेला का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार बेमेतरा जिले में राज्य स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर दराज से किसानों की आने की संभावना है। इस मेला की तैयारी का जायजा लेने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बेमेतरा मंडी प्रांगण पहुंचे और अधिकारियों से रूबरू हुए और पत्रकारों के साथ वार्ता भी किया। पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए रविंद्र चौबे ने बताया कि इस आयोजन में 25 से 30,000 किसानों की आने की उम्मीद है जिनके खाने पीने की व्यवस्था मेला स्थल पर निशुल्क रहेगा। इस मेले में कृषि वैज्ञानिक अपना प्रदर्शन भी करेंगे, साथ ही साथ लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 22 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा।