Loading...
अभी-अभी:

जशपुरनगरः धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए संचालित अभियान

image

Nov 26, 2019

जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीर सागर के मार्गदर्शन में संचालित अभियान को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। जिले के कांसाबेल ब्लाक के लमडाढ़ स्थित एग्रो इंडस्ट्री में अवैध रुप से भंडारित 3122.54 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

अब तक 6000 क्विंटल से अधिक अवैध धान पकड़ा गया

यहां यह उल्लेखनीय है कि जिले में अन्य राज्यों से धान की आवक की रोकथाम और कोचियों एवं बिचौलियों पर नियंत्रण के लिए व्यापक रूप से जांच पड़ताल का अभियान बीते 1 सप्ताह से संचालित है। जशपुर जिले में अब तक 6000 क्विंटल से अधिक अवैध धान पकड़ा गया है। जिले में अन्य राज्य से धान न आने पाये इसके लिए सीमावर्ती इलाके में 12 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही हैं।