Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः अवैध तरीके से निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कार्यवाई

image

Sep 7, 2019

रोहित कश्यप - मुंगेली जिले में एक बार फिर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। जहां पथरिया नगर पंचायत में कलेक्टर पट्टे की जमीन पर अवैध तरीके से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। साथ ही पट्टे जमीन का फर्जी रजिस्ट्री कराया गया था। वर्ष 2012 में कूटरचना करके फर्जी पेपर तैयार कर रजिस्ट्री करा दिया गया। अज्ञात शिकायतकर्ता ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दे कर बताया कि उक्त भूमि का खसरा नम्बर 633 है जो कि बस स्टैंड पथरिया में मुख्य मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास स्थित है। वहीं भूमि को नगर पंचायत पथरिया को सुपुर्द किया जाना था। जिसे भू माफिया के हवाले कर दिया गया है। मामले से संबंधित कथित फर्जी रजिस्ट्री के खिलाफ तहसील पथरिया व अनुविभागीय कार्यालय में प्रकरण लम्बित है। मामला ठंडा पड़ता देख अधिकारियों से मिलीभगत कर अब उस भूमि पर शॉपिंग कॉम्लेक्स का निर्माण बड़ी तेजी से कराया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा अवैध निर्माण पर जांच की जा रही

इस पूरे मामले को लेकर स्वराज एक्सप्रेस ने प्रमुखता से ख़बर दिखाया था। खबर दिखाए जाने के बाद मुंगेली कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पथरिया एसडीएम को निर्देशित किया। जिस पर सीएमओ पथरिया द्वारा निर्माण कार्य में रोक लगा दिया गया है। आदेश में पहले भी निर्माण न करने की चेतावनी दी गई थी, पर रसूखदार द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कलेक्टर द्वारा कही गई। वहीं कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध निर्माण पर जांच की जा रही है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी जाएगी। साथ ही नियम विरुद्ध कराए जा रहे निर्माण कार्य को तोड़ा भी जा सकता है।