Loading...
अभी-अभी:

आठनेरः नगर में विराजे नागपुर के टेकड़ी वाले गणपति, 5 किलो सिंदूर और 11 किलो गाय के देसी घी का दिया है रंग

image

Sep 7, 2019

विजय प्रजापति - नगर के बीचो बीच स्थित अंबा मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी युवा मराठा क्लब आठनेर द्वारा गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। जो कि लगातार 40 वर्षों से मराठा क्लब गणेश प्रतिमा को स्थापित करता चला आ रहा है। युवा मराठा क्लब के पिंटू शिंदे ने बताया कि मराठा क्लब के युवाओं द्वारा पिछले 2 वर्षों से अलग-अलग रूपों के गणपति विराजित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष अष्टविनायक गणपति जी की स्थापना मंदिर में की गई थी, जो कि बहुत आकर्षक का केंद्र सिद्ध हुई। इसके पश्चात इस वर्ष भी युवाओं द्वारा नागपुर के टेकड़ी वाले गणपति जी के तर्ज पर स्वरुप प्रतिमा की स्थापना की गई है।

युवा मंडल मराठा क्लब द्वारा बनाया गई गणपति प्रतिमा जी कई रूपों में से एक

इस प्रतिमा की विशेषता यह है कि युवा मंडल मराठा क्लब द्वारा 5 किलो सिंदूर और 11 किलो गाय के घी से इसे रंगा गया है। इसके अतिरिक्त गणेश प्रतिमा पर किसी अन्य रंग का उपयोग मूर्तिकार द्वारा नहीं किया गया है, जो कि गणपति जी के कई रूपों में से एक है। नगर के बीचोबीच स्थिति अंबा मंदिर कई वर्षों पुराना मंदिर है। जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। गणेश प्रतिमा के इस आकर्षित रुप को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों भक्त लोग आठनेर अम्बा मंदिर पहुच रहे हैं।