Loading...
अभी-अभी:

डौंडीः स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने जनता  से अपील  कर वोट मांगे

image

Apr 8, 2019

लक्ष्मीकांत बंसौड- जैसे  जैसे  चुनाव  की तारीख  नजदीक  आ रही है  वैसे  वैसे  चुनाव  का बुखार  अब चढने लगा है। जिसके चलते  डौंडी  के बुनियादी  शाला  के सामने  सामुदायिक  कला मंच मे प्रदेश  के कद्दावर  स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव  एवं  बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के द्वारा  चुनावी सभा  को  संबोधित  करते हुए कांकेर  लोकसभा  क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी  बिरेश  ठाकुर  के लिए  जनता  से अपील  कर 18 अप्रैल  को  होने  वाले  लोकसभा  चुनाव के लिए  वोट मांगे। तय समय से दो घंटे  इंतजार  के बाद  मंत्री  डौंडी  के पुलिस ग्राउंड में  हेलीकाप्टर से  पहुंचे। जिसके  बाद कद्दावर  मंत्री  टी एस  सिंहदेव  का हेलीपेड  पर ही कांग्रेस  के  कार्यकर्ताओं  के  द्वारा  भव्य  स्वागत  किया  गया। कद्दावर मंत्री टी एस  सिंहदेव  गाड़ी  के माध्यम  से सभा स्थल तक पहुंचे और लोगों ने सभा स्थल  में टी एस  बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए  स्वागत  किया।

कांग्रेस पार्टी जो घोषणा पत्र जारी करती है वह पूर्ण करती है - टीएस सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो घोषणा पत्र जारी करती है वह पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र बनाया गया था। जिसे यहां कि जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि कांग्रेस ने आधा वादा निभा दिया है और शेष वादे भी निभाई जायेगी। इसी तरह जो वादा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया है वह पूरा करेगी। न्याय योजना देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के साथ पूरा न्याय करेगी। बेरोजगारों को 2030 तक 34 लाख रोजगार मुहैया कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ की तरह वन भूमि में काबिज लोगो को वन अधिकार पट्टा देगी। उन्होंने उपस्तिथ लोगों से पूछा कि आपको केवल जुमलेबाज चौकीदार चाहिए कि देशहित में कार्य करने वाला सफल राजनेता चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को जीताकर केंद्र में सरकार बनाने व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

सभा को महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि डौंडी लोहरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की जान है। यहां की जनता पिछला कांकेर लोकसभा चुनाव हारते रहने बाद भी यहां से जीत का परचम लहराते आयी है। सभा को पूर्व विधायक भैया लाल सिन्हा, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम, सीएम के सलाहकार राजेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।