Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः चोरों का बढ़ते आतंक से लोग हुये परेशान 

image

Mar 26, 2019

मनोज कुमार यादव- दो मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। एक घर का ताला तोड़कर तो दूसरे घर की खिड़की से घुसकर जेवरात समेत नगदी रकम ले भागे। पीड़ित ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

राताखार अटल आवास में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दो घरों को एक के बाद एक अपना निशाना बनाया है। रोशन कुमार दिवाकर होली के पहले सहपरिवार अपने गिरी ग्राम बिलासपुर मुंगेली गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो उसके घर का ताला लगा हुआ था, लेकिन फिर से खुली हुई मिली। अंदर प्रवेश कर जब देखा तो घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को दी। रोशन कुमार की मानें तो चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपए नकदी रकम और जेवरात पार कर दी हैं। चोरी हुई रकम में 15000 महिला समिति का है।

राताखार अटल आवास में असामाजिक तत्वों का डेरा है रहता

रोशन कुमार दिवाकर के पड़ोस में ही नेहरू दास के घर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। नेहरू दास का भी परिवार होली मनाने अपने गाँव रामपुर नवापारा गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। चोर घर पर रखे अलमारी से सोने के जेवरात और नगदी 5000 की चोरी कर ले उड़े थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

राताखार अटल आवास में एक के बाद एक घरों पर चोरी होना यह किसी जानकार चोर की करतूत हो सकती है। लोगों की माने तो राताखार अटल आवास में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाता  है। इससे पहले भी चोर कई घरों को अपना निशाना बना चुके हैं। बार-बार घट रही चोरी की घटना ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। देखना होगा कि आरोपी पुलिस के हत्थे कब तक चल पाते हैं।