Loading...
अभी-अभी:

उप पंजीयक दफ्तर में डिजिटलाईजेशन का बुरा हाल, एक रजिस्ट्री के लिए लगाना पड़ रहा महीनों तक चक्कर

image

Aug 25, 2018

रवि गोयल : एक ओर सरकार देश को डिजिटल इँडिया का नारा देकर लोगो को हाईटेक करने में जुटी है लेकिन जांजगीर चांपा जिला के उप पंजीयक दफतर में डिजिटलाईजेशन का बुरा हाल है यहां जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए लोगो को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है और एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक व्यक्ति को कई दिनो तक चक्कर काटना पड रहा है।

इस लचर व्यवस्था से लोगो मे भारी आक्रोश है और अधिकारियो के खिलाफ आँदोलन करने की चेतावनी दे रहे है इधर उप पंजीयक भी मानते है कि इस महीने में रजिस्ट्री की संख्या टारगेट से 50 प्रतिशत कम है और इसके लिए बीएसएनएल की नेट व्यवस्था को जिम्मेदार बताते है। 

वहीं हर दिन लिंक फेल का बोर्ड चस्पा कर अपनी कार्य से मुक्ति पा जाते है आज लोगो के भारी विरोध और हंगामे के बाद उप पंजीयक आफिस का कम्प्यूटर को चेक किया गया जिसमें खराबी पाए जाने के बाद शाम 4 बजे रजिस्ट्री का काम शुरु किया गया। उप पंजीयक आॅफिस की इस अव्यवस्था के लिए खुद अधिकारी जिम्मेदार होने के बावजूद दूसरे पर आरोप मढ़ने से नही चूक रहे है।