Loading...
अभी-अभी:

सूखा राहत के लिए भटक रहे जिले के किसान, बार बार कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही राशि

image

Jul 2, 2019

दिलीप साहू : बेमेतरा जिले के किसान आज भी सूखा राहत जैसी योजनाओं की राशि के लिए दर दर भटकने मजबूर है। जहां बीते साल की राशि अभी तक नही मिल पायी है। ऐसा नहीं कि किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत नहीं कराया। अधिकारियों को बार बार बोलने के बाद और कार्यालयों के चक्कर काटने पर भी किसानों को कोई लाभ नही मिल पाया है।

किसान साल भर से काट रहे कार्यालयों के चक्कर
दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत गोपालभैना, ग्राम पंचायत झांकी, ग्राम पंचायत गनिया सहित दर्जन भर गांव का है। जहाँ के सैकड़ों किसानों को सूखा राहत की राशि नही मिल पाया है। वहीं यहाँ के किसान साल भर से अधिकारी और कार्यालय के चक्कर काट रहे है। किसानों की माने तो उसने बीते साल भी भर में अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक से शिकायत किया गया। मगर अब केवल आश्वासन ही हाथ लग पाया है।

तहसीलदार ने किसानों को दी राहत राशि
एक बार फिर बेमेतरा कलेक्टर ने तहसीलदार को किसानों को सुखा राहत की राशि के सम्बंध में जांच कर राशि देने निर्देश दिया है। अब किसानों ने फिर से कलेक्टर से सूखा राहत की आस लिए कलेक्टर से गुहार लगाया है,जिसपर कलेक्टर ने कार्यवाही के निर्देश भी दे दिए है,मगर देखने वाली बात होगी कि यह कार्यवाही कब तक पूरी होती है और किसानों को उनका हक कब तक मिल पाता है।