Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

image

Aug 22, 2019

आशुतोष तिवारी- छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर औऱ नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर जगदलपुर में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सूत्रों के अनुसार, बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के समक्ष 2 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। समर्पित दोनों नक्सली मंजू मंडावी उर्फ सिरिसा और सोनारू पोयाम उर्फ अमन राहुल एरिया कमिटी के सदस्य तथा एलओएस कमांडर इलाके के हैं औऱ लंबे समय से नक्सली संगठन में कार्य कर रहे थे। यह सभी काफी नक्सली वारदातों में शामिल भी रहें हैं।

दोनों ही नक्सली ओडिशा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके

समर्पित नक्सली पर ओडिसा सरकार ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित रखा था। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने सभी समर्पित नक्सली को 10-10 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे कर पुलिस के मुख्यधारा में स्वागत किया है। इधर बस्तर पुलिस उड़ीसा पुलिस से भी संपर्क कर दोनों नक्सलियों के बारे में अन्य जानकारी भी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नक्सली ओडिशा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।