Loading...
अभी-अभी:

सूरजपुरः नदी में स्नान करने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत

image

Jun 26, 2019

दिलशाद अहमद- अपने दोस्तों के साथ रेणुका नदी में स्नान करने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद मासूमों के शव को बाहर निकाला गया। आपको बता दें, दोपहर करीब 2 बजे नगर के नया बस स्टैंड मोहल्ला निवासी सुमित साहू और आयुष साहू अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ छठ घाट के समीप स्थित नौकाघाट रेड नदी में स्नान करने गए थे। उसी दौरान सुमित और आयुष गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। जबकि उनके साथ गए तीन अन्य साथी सही सलामत बाहर निकल आये। जिन्होंने परिजनों को इस घटना की सूचना दी।

प्रशासनिक अनदेखी के कारण एक बार फिर दो बच्चों की इसी स्थान पर मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, परिजन और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गये। इसके बाद तलाश शुरू हुई। दोनों बच्चों की लाश पथरीले खोह में फंसी हुई थी, जिसे गोताखोरों ने बमुश्किल बाहर निकाला। जिस स्थान पर सुमित साहू और आयुष साहू के डूबने की बात कही जा रही है, उसी स्थान पर नदी के घाट पर उन दोनों बच्चों के कपड़े चप्पल और जूते रखे हुए मिले। स्पष्ट है कि वे दोनों बच्चे आयुष और सुमित ही हैं। इस घटना की सूचना जब परिजनों के पास पहुंची तो दोनों बच्चों के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और जब गोताखोरों ने दोनों मासूमों की लाश बाहर निकाली तो पूरा शहर रो पड़ा। हर एक की आंखें डबडबा गई थीं। परिजनों का तो बहुत ही बुरा हाल था। बताया ये भी जा रहा है कि जहां पर वे दोनों बच्चे नहा रहे थे, वहां पर गहरा खोह है जिसमें कुछ साल पहले भी तीन बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद रेड नदी के इस स्थल को प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण एक बार फिर दो बच्चों की इसी स्थान पर मौत हो गई।

स्थानीय नागरिकों ने की इस खोह को प्रतिबंधित करने और सुरक्षित करने की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने खतरनाक बन चुकी इस खोह को प्रतिबंधित करने और सुरक्षित करने की मांग की है। पांच बच्चे नहाने आये थे, जिसमें से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव को निकाल लिया गया है। यहां बेरिकेटिंग कराया जायेगा। वहीं जब इस घटना की जानकारी मोबाईल से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को लगी तो तत्काल सहायता के रूप में दोनों परिवार को 5000 हजार की राशि दी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनि सिंह भी परिजन के घर पहुंच हर मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द पूरी मदद को कहा है।