Loading...
अभी-अभी:

उदंतीः उदंती टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई करके बड़ी संख्या में बस रहे ओडिशा के लोग

image

Oct 11, 2019

रूपेश गुप्ता - छत्तीसगढ़ के उदंती टायगर रिजर्व में बड़ी संख्या में पेड़ काटकर ओडिशा के लोग बस गए थे। जब ये जानकारी शासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। इसके बाद फारेस्ट की टीम मीडिया के प्रतिनिधियों को लेकर ग्राउंड ज़ीरो के लिए रवाना हुई। इस टीम में एपीसीसीएफ देवाशीष दास, सीसीएफ वाइल्ड लाइफ एचएल रात्रे शामिल थे। इस टीम के साथ हमारे संवाददाता दो दिन तक जंगलों में घुमते रहे और जंगलों की कटाई और अवैध बसाहट का जायज़ा लिया। उंदती टाइगर रिजर्व क्या धीरे-धीरे ओडिशा ऑक्यूपाइड छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है, लोग ये बात अब एक नए खुलासे के बाद करने लगे हैं। ये खुलासा है कि ओडिशा के लोग उदंती टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई करके बड़ी संख्या में घुसपैठ करके बस रहे हैं।

फॉरेस्ट की टीएम मीडिया के लोगों को साथ लेकर सच्चाई की जांच में जुटे
उदंती की सच्चाई क्या है जो आरोप धनौरा गांव वाले लगा रहे हैं, उसमें कितनी सच्चाई है। क्या वाकई ओडिशा के लोग फॉरेस्ट के कर्मचारियों और वन प्रबंधन समिति के लोगों से सांठगांठ करके जंगल की तस्करी करके छत्तीसगढ़ की ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये जानने के लिए फॉरेस्ट की टीएम मीडिया के लोगों को साथ लेकर रायपुर से उदंती के लिए रवाना हुई। जिस इलाके में मीडिया को जाना था वो नक्सल प्रभावित था। नक्सलियों की आवाजाही वहां अक्सर बनी रहती है। इसके अलावा घटनास्थल से 60 किलोमीटर पहले संचार व्यवस्था खत्म हो जाती है। टीम ने सच जानने का अपना सफर शुरु किया।