Loading...
अभी-अभी:

जांजगीर चाँपाः पति को भरण पोषण के लिए अपनी पत्नी को सिक्के देना पड़ गया महंगा

image

Jul 20, 2019

रवि गोयल- जांजगीर चाँपा में एक पति को भरण पोषण के लिए अपनी पत्नी को सिक्के देना महंगा पड़ गया। पति को खुद पूरे सिक्के गिनने के साथ पत्नी के घर तक भी छोड़ना पड़ा। सिक्के सौ, दो सौ नहीं, बल्कि 33 हजार 8 सौ रुपये के हैं और जिसका वजन 50 किलो से भी अधिक का है। दरअसल मामला जांजगीर के कुटुंब न्यायालय का है, जहां पामगढ़ के ग्राम कोसला का रहने वाला पुनिराम ने नवागढ़ की यशोधरा साहू से शादी की थी, मगर घरेलू विवाद के चलते दोनों अलग हो गए और पिछले बीस साल से अलग रह रहे हैं।

कुटुंब न्यायालय के जज सिक्के देने पर इसे पत्नी को परेशान करने का तरीका बताया

इस बीच उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी चला, मगर समझौता नहीं होने के कारण कुटुंब न्यायालय जांजगीर पहुंच गया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुनिराम अपनी पत्नी को हर माह 37 सौ रुपये देता था, मगर पिछले आठ माह से किसी कारणवश पैसा नहीं दे पाया। इसलिए शुक्रवार को वो आठ माह का पैसा एक साथ लेकर न्यायालय पहुंचा था। वहीं कुटुंब न्यायालय के जज इस प्रकार सिक्के देने पर इसे पत्नी को परेशान करने का तरीका बताया और पुनिराम को ही कोर्ट रूम में सारे सिक्के गिनकर पत्नी यशोधरा के घर तक छोड़ने का आदेश दे डाला। वहीं पुनिराम का कहना है कि वह किसान है और सब्जी भाजी बेचकर उसने यह पैसे इकट्ठे किये हैं। मगर कोर्ट में पुनिराम की यह दलील कोई काम नहीं आई। पुनिराम और यशोधरा की चार बेटियां भी हैं जिसमें से तीन की शादी भी हो चुकी है।