Dec 11, 2019
मनोज यादव - इवेंट अटेंड करने गई 112 की टीम पर महिला ने पथराव कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसके खिलाफ कार्यवाही करते उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जमानत के अभाव में जेल दाखिल कर दिया गया।
इससे पहले भी 112 टीम के साथ कई बार हो चुका है विवाद
बाल्को थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास में शराब पीकर उत्पात मचाने की इवेंट 112 की टीम को मिली घटना की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। जहां आरोपी युवक तोसेस साहू शराब के नशे में हंगामा मचा रहा था तो उसे पकड़ कर पुलिस थाना ले आई। इस दौरान उसकी बहन रामेश्वरी साहू ने 112 की टीम पर पथराव शुरू कर दिया और वाहन पर तोड़फोड़ करने लगी। गंदी-गंदी गालियां देने लगी। घटना की सूचना तत्काल बालको थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और पथराव कर रही महिला को गिरफ्तार कर बालकों थाना ले गयी। जहां पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते न्यायालय में पेश किया। उसे जमानत नहीं मिलने पर जेल दाखिल कर दिया गया है। 112 की टीम पर हमला एक कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी 112 के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। खासकर रात के वक्त में लोग शराब के नशे में रहते हैं और ऐसे में उत्पात मचाने मारपीट या एक्सीडेंट की सूचना 112 की टीम को मिलती है और मौके पर पहुंचने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।