Loading...
अभी-अभी:

आज राष्ट्रपति जारी करेगी महतारी वंदन योजना की राशि, छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को सरकार देगी बड़ा तोहफा

image

Oct 25, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही हैं.राष्ट्रपति छत्तीसगढ़राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त जारी करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त दिपावली से पहले महिलाओं के खाते में डाल उन्हें बड़ा तोहफा देंगी.

महतारी वंदन योजना क्या है? महतारी वंदना योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार की और से राज्य की महिलाओं के लिए शुरु की गई थी. सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए महतारी वंदना योजना की शुरुआत है. इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपय की सहायता राशि दी जाएगी. 

आज जारी होगी योजना की किस्त छत्तीसगढ़ में आज महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दी जाएगी. कार्यकम में छत्तीसगढ़ के सीएम साय भी शामिल रहेंगे. राष्ट्रपति 70 लाख महिलाओं को दिवाली के तोहफे के रूप में 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देंगी. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ऑनलाइन ट्रांसफर होगी योजना की किस्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूहर महिला के अकाउंट में 1000 रूपए डालेंगी. इस बार यह राशि नवंबर में दी जानी थी, लेकिन दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 9वीं किस्त को दिवाली से पहले जारी करने का निर्णय लिया है.

 

Report By:
Author
Swaraj