Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने सुपेबेडा पर सिर्फ राजनीति की है : मंत्री चंद्रशेखर साहू

image

Feb 2, 2019

पुरूषोत्त्म पात्रा : गरियाबंद का किडनी प्रभावित सुपेबेडा गॉव एक बार फिर राजनीति का आखाडा बन गया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज सुपेबेडा पहुंच रहे है, उनके दौरे को लेकर राजनीति शुरु हो गयी है, भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने उनके दौरे पर सवाल खडे कर दिये है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने सुपेबेडा पर खुब राजनीति की है अब वे सत्ता में है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री की बजाय खुद मुख्यमंत्री को सुपेबेडा का दौरा करना चाहिए, वही आरोप लगाने में कांग्रेस भी पीछे नही रही, कांग्रेस नेताओं ने खुद भाजपा पर सुपेबेडा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दोपहर साढे तीन बजे हैलिकॉप्टर से सुपेबेडा पहुंचेगे, वे यहॉ पहुंचकर बीमारी की रोकथम और सरकार द्वारा बेहतर उपायों पर ग्रामीणों से राय मशवरा करेंगे।