Loading...
अभी-अभी:

दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर शारीरिक शोषण के अारोप

image

Jan 24, 2018

**दुर्ग**। महिला पुलिस कर्मी ने दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की है।दरअसल सुनीता नाम की महिला पुलिस कर्मी द्वारा एक आवेदन दिया गया, जिसमें दुर्ग शहर एएसपी शशिमोहन सिंह पर शारीरिक शोषण, झूठे आरोप लगाकर निलंबित करने जैसे बात आवेदन में लिखी हैं। **पत्र में लिखी ये बातें...** महिला कर्मी के अनुसार नवंबर 2017 से वह न केवल शारीरिक शोषण कर रहा है, बल्कि उसने उस दौरान फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला कर्मी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और झूठे प्रकरण में फंसाकर विभागीय कार्यवाही कर निलंबित करवा देने जैसी तमाम बातें उसने उस पत्र में की हैं। **अच्छे अधिकारी की छवि को धूमिल करने का है प्रयासः पुलिस अधीक्षक** गौरतलब है कि इस शिकायत पत्र में महिला कर्मी ने न अपने बैच नंबर का उल्लेख किया है, और न ही किसी तरह का सरनेम लिखा है, पर उसने अपने आप को दलित जरुर बताया है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला का कहना था कि शिकायत मिलते ही महिला एएसपी सुरेखा चौबे से आवेदन की जाँच कराई गई। आवेदन में सुनीता नाम की महिला पुलिस कर्मी दुर्ग जिले में सुनीता नाम की सिर्फ 2 महिला पुलिस कर्मी हैं जिनसे शिकायत पर बयान लिया गया है, लेकिन दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद प्रथम दृष्टया इस शिकायत को झूठा पाया गया है वहीं पुलिस अधीक्षक की मानें तो इस तरह के आरोप एक अच्छे अधिकारी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया प्रयास बताया जा रहा है।इस पूरी घटना के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुट गयी है कि आखिर किसके द्वारा इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया गया है।