Loading...
अभी-अभी:

जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

image

Jun 17, 2019

सुनील पासवान : बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दो दिन पहले दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल हो गए थे। जिसमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं 5 अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगातार उनके ठिकानों पर दबिस दे रही है।

एक दूसरे पर लाठी और टंगिया से किया हमला
पुलिस ने बताया की जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें दोनो पक्षों द्वारा लाठी डंडे और टंगिया द्वारा एक दूसरे पर हमला किया गया था। ये दृश्य इतना भयानक था की केवल घायल ही दिख रहे थे।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अम्बिकापुर भिजवाया था जहां 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बलवा का मामला दर्ज
मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें आज तीन लोगों को पकडकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की हमले में शामिल 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।