Loading...
अभी-अभी:

भोपालः पहली बारिश में ही नगर निगम के नालों की सफाई की खुल गई पोल

image

Jun 17, 2019

नवीन मिश्रा- भीषण गरमी के बाद अब मौसम ने करवट  बदली है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की फुहारों ने वातावरण को बहुत हद तक शीतल कर दिया है। मगर प्री-मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के नालों की सफाई की पोल खोल दी। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली तो वहीं दूसरी तरफ 20 मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। नगर निगम ने बारिश के पहले होने वाली नालियों की सफाई की कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। पहली बरसात में ही वार्ड क्रमांक 42 बिलौजी में महापौर प्रेमवती खैरवार के बगले से चंद कदमों की दूरी पर जलभराव हो गया।

बारिश से बेलौजी रोड के किनारे हुये तालाब में तब्दील

दरअसल नगर निगम में 45 वार्ड हैं जहां कचरे से नालियां और नाले बंद होने से कई वार्डों में गंदा पानी जमा हो गया है। प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन और सूखे पत्तियों के जमाव से नाले अवरूद्ध हो गये हैं।  सड़कों के दोनों तरफ भी नालियां बनी हैं, जो कचरा से पटी हैं। जबकि कालोनियों की नालियां गंदगी से पटी हैं। नगर निगम ने मानसून की बरसात से पहले कोई इंतजाम नहीं किए है। सफाई के लिए कर्मचारियों को ठेके पर रखा गया है। इसमें निगम के करोडों रुपये खर्च होने हैं, लेकिन जब रविवार को बारिश हुई तो अधिकतर वार्डों की नालियां बंद होने से पानी सड़कों पर भर गया। बेलौजी रोड के किनारे तालाब में तब्दील हो गई।