Loading...
अभी-अभी:

कांकेर में कंडम संसाधनों से नगर सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

image

Jul 10, 2019

सुशील सलाम : जिले में आपदा की स्थिति बनने पर नगर सेना के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है, लेकिन जिन संसाधनों के भरोसे रेस्क्यू किया जाता है वो संसाधन ही कंडम हो चुके हैं। ऐसे में नगर सैनिकों के लिए खुदकी जान की रक्षा करना भी मुश्किल होता है। मानसून के प्रारम्भ होते ही चारों तरफ से नदियों से घिरे कांकेर जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। बीते साल भी जिले में भीषण बाढ़ आई थी और उस वक़्त लोगों की जान बचाने का बीड़ा किसी ने उठाया तो नगरसेना के जवान थे जिन्होंने कम संसाधन के बाद भी अपनी जान जोखिम में डाल लोगो की जान बचाई थी।  

मानसून शुरू हो गया है ऐसे में एक बार भी बाढ़ आपदा के लिए नगर सेना के जवान पूरी तरह तैयार है और 25 जवानों की एक टीम बनाई गई है लेकिन अपनी जान जोखिम में डाल बाढ़ के हालात में लोगो की जान बचाने वाले इन जवानों के लिए संसाधन की कमी है। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सबसे जरूरी उपकरण, लाइफ जैकेट की जरूरत होती है लेकिन इनकी संख्या इन जवानों के पास काफी कम है और जो है भी वो काफी पुराने हो चुके है। ऐसे में जवानों को नये उपकरण लाइफ जैकेट की जरूरत है और इसकी मांग भी जिला प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन जरूरी सामान अभी तक इन जवानों को उपलब्ध नही करवाये गए है।  

जिले में 7 ब्लॉक है और अधिकांश क्षेत्र में बारिश के दौरान बाढ़ के हालात देखे जाते है और ऐसे में मात्र नगर सेना के 25 जवानों के कंधे पर ही बाढ़ आपदा की जिम्मेदारी होना काफी मेहनत का काम नज़र आता है और जरूरी समानों की कमी इन जवानों की दिक्कते और बढा देती है।