Loading...
अभी-अभी:

महासमुंद : धान खरीदी को लेकर किसान करेंगे आंदोलन, चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

image

Dec 9, 2019

रेखराज साहू : महासमुंद में धान खरीदी को लेकर किसान अब आंदोलन करने को मजबूर हैं। धान खरीदी को लेकर लगातार जारी हो रहे तुगलकी फरमान से किसान आक्रोशित हो रहे है। महासमुंद के बेमचा धान खरीदी केन्द्र के किसानों ने आज खरीदी केन्द्र के सामने महासमुंद-तुमगांव रोड में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और किसानों के दाना दाना खरीदी करने की मांग की किसानों के चक्काजाम की खबर मिलते ही एसडीएम, डीएमओ और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घंटों तक किसानों को मनाने की कोशिश करते रहे।

किसानों का आरोप है कि किसानों का टोकन काटने के हिसाब से खरीदी नहीं की जा रही है बल्कि किसानों का धान लौटा दिया जाता है। जिससे किसानों पर बिना धान बेचे दोहरा मार पढ़ रहा है। एसडीएम द्वारा किसानों की पूरा धान खरीदी के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम को खोला। बता दें कि बेमचा धान खरीदी केन्द्र में 7 गांव के किसान धान बेचने आते है। जहां पहले 25 सौ कट्टी धान खरीदी के हिसाब से टोकन काटा गया था लेकिन बाद में 12 सौ कट्टी धान खरीदी करने की बात कर किसानों का धान लौटा जा रहा था जिससे धान लेकर खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान आक्रोशित हो गए और केंद्रा के बाहर ही धरने में बैठकर चक्काजाम कर दिया। इधर विभागीय अधिकारी व्यस्था के आधार पर समतुल्य खरीदी करने का हवाला दे रहे है और अपना पल्ला झाड़ते हुए किसानों के दबाव में ऑपरेटर द्वारा ज्यादा टोकन काटने की बात कर रहे है।