Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ः गश्त पर निकले सुरक्षाबल पर नक्सली हमला, 4 जवान शहीद

image

Jan 24, 2018

**रायपुर**। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गश्त पर निकले सुरक्षाबल पर नक्सलियों ने हमला किया है। घात लगाकर किए गए इस कायरतापूर्ण हमले में डीआरजी टीम के 4 जवान शहीद हो गए जबकि सात जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर एसपी के निर्देश पर कल रात ये गश्ती ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसके तहत डीआरजी की सौ जवानों की एक टीम जंगल में नक्सली गतिविधियों की टोह ले रही थी। इसी दौरान इस टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। **आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल...** एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो एसआई और 2 जवान शहीद हो गए। जबकि सात जवान घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, आपको ये भी बता दें कि इस मुठभेड़ के अलावा बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल हुए हैं। ये विस्फोटक भी नक्सलियों ने लगाया था। घायल 9 जवानों को रामकृष्ण अस्पताल लाया गया है। जिसमें 2 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीआईजी आनंद छाबड़ा, एसपी रायपुर अमरेश मिश्रा सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। **डीजी नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी का बयान...** 1 घण्टे तक मुठभेड़ चली है। 4 जवान हुए शहीद। नारायणपुर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे थे ऑपरेशन। 7 घायलों को रायपुर लाया गया है। घटना में 2 एस आई और 2 जवान सहित 4 शहीद। 7 जवान घायल। पुलिस मुख्यालय ने की पुष्टि। ऑपरेशन में करीब सौ जवान शामिल थे। कल रात से जंगल में ऑपरेशन के लिए निकले थे।