Loading...
अभी-अभी:

सूरजपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन

image

Dec 7, 2019

दिलशाद अहमद : नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है, सूरजपुर में कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने अठारह अठारह प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र जमा किया है। बता दें कि सूरजपुर नगर पालिका में अठारह वार्ड हैं और दोनों ही पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हालांकी इस बार भाजपा ने कांग्रेस से पहले ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी जबकी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा रायपुर से हुई।

अठारह दावेदारों ने किया नामांकन जमा
लिहाजा आज अंतिम दिन पहले कांग्रेस ने प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह और लुण्ड्रा विधायक डाॅ0 प्रीतम सिंह के अगुवाई में रैली के माध्यम से कलेक्ट्रोरेट पहुंच कर सभी अठारह दावेदारों ने अपना नामांकन जमा किया। इसके बाद भाजपा ने पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल अगुवाई में बाजे गाजे के साथ रैली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचे भाजपा के सभी अठारह दावेदारों ने अपना नामांकन जमा किया। भाजपा दावेदारों की अगुवाई कर रहे भीमसेने अग्रवाल ने दावा किया की नगर पालिका सूरजपुर के अठारह में से 14 पार्षद जीतकर आयेंगे और जो नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में गये हैं उस पर कांग्रेस पर खरीद फरोख्त और लालच देकर खरीदने का अरोप लगाया है। 

कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल से प्रभावित लोग
इधर भाजपा के दावों पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा की जो पंद्रह साल सत्ता में थी वो नहीं खरीद पाये और हम एक साल में ही खरीद लिये। जो लोग कांग्रेस में आये है वो कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर आये हैं, इसके अलावा अपने हाथ से गंवाये सूरजपुर नगर पालिका में दोबारा जीत कर काबिज होने का दावा किया है।