Loading...
अभी-अभी:

रायपुर : डॉक्टर अरविन्द जैन पर महिला पेशेंट ने लगाया रेप का आरोप

image

Jul 19, 2019

ओम शर्मा : राजधानी के आरडीए काम्प्लेक्स स्थित जैन डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर अरविन्द जैन के खिलाफ एक महिला पेशेंट ने बेहोश कर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला चार साल पुराना यानि 28 जुलाई 2015 का है। महिला का यह आरोप है कि जब वह डॉक्टर के पास दांत में कैप लगवाने गयी तभी उसे बेहोश कर उसने उसके साथ रेप किया है। जानकारी के मुताबिक़ महिला डॉक्टर के पास दांत में कैप लगवाने गयी थी। 

डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
कैंप लगवाने के बाद जब वो घर आई तो कुछ दिनों के बाद उसके दांतों में इन्फेक्शन हो गया था फिर इससे आहत होकर उसने इसकी शिकायत महिला आयोग,मानवाधिकार आयोग और एम्स से कर दिया, लेकिन महिला ने उस समय रेप की घटना की जानकारी नहीं दी थी फिर चार साल उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई जिसके बाद अब डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर राजेंद्र टीआई अजयशंकर त्रिपाठी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।