Loading...
अभी-अभी:

सरगुजा में 6 जुलाई को शुरू होगा भाजपा सदस्यता अभियान

image

Jul 2, 2019

राम कुमार यादव : सरगुजा में आगामी 6 जुलाई को प्रारंभ होने वाले भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में प्रदेश सदस्यता अभियान सह- प्रभारी कृष्णा राय के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी की अध्यक्षता व पूर्व सांसद कमलभान सिंह, रा.क.स किसान मोर्चा अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बता दें कि जिसमें प्रदेश सदस्यता अभियान सह- प्रभारी कृष्णा राय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान होता है। जिसे उत्सव के रूप में आगामी 6 जूलाई को डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर प्रारंभ करना है। आगे उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को मजबूत बनाने की दिषा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता व परिश्रम के साथ पूरा करना चाहिये। आगे उन्होनें कहा कि हमें सरगुजा क्षेत्र में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिये सदस्यता अभियान को शत् प्रतिशत सफल बनाना है कि ताकि आने वाले चुनाव में हमें सकारात्मक परिणाम मिले।