Loading...
अभी-अभी:

युवक ने महिला के घर में जबरन घुसकर हंसिया से किया वार, महिला को लगे 250 टांके

image

Dec 7, 2019

मनोज यादव : जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद युवक ने महिला को सबक सिखाने की बात ठान ली उसने घर में घुसकर हंसिया से महिला पर एक के बाद एक 25 से अधिक वार कर दिए इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसके बचाव के प्रयास में युवक को भी चोटें आईं। बता दें कि, उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया। महिला को 250 से सबसे अधिक टांके लगे हैं। घटना को अवैध संबंध की परिणिति माना जा रहा है।

यह घटना करीब 9:30 बजे घटित हुई। मूलतः ग्राम धरमपुरा थाना लोरमी जिला मुंगेली निवासी इंद्रपाल टुडे 40 वर्ष बुधवारी बस्ती में निवास करता है। वह सुबह सवेरे पड़ोस में ही रहने वाली नंदिनी दिव्य उर्फ संगीता 35 वर्ष के घर जा धमका उसने कुछ माह पूर्व अपने खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उनके बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। युवक के गुस्से में आकर हंसिया से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। महिला चीखते चिल्लाते हुए खुद को बचाने का प्रयास करने लगी। उसकी चीख-पुकार मोहल्ले के लोग घर के सामने पहुंच गए लेकिन युवक के सिर पर खून सवार था। वह महिला पर तब तक वार करता रहा जब तक महिला खून से लथपथ होकर गिर नहीं गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं खुद को बचाने के प्रयास में महिला ने भी हमला की जिससे युवक भी घायल हो गया इसकी सूचना किसी ने 112 को दी। जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

युवक की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के चेहरे सिर हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में करीब 25 घाव मिले हैं जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 250 से अधिक टांके लगाए हैं। हालांकि संवेदनशील अंग पर वार नहीं होने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है इस घटना को अवैध संबंध की परिणिति माना जा रहा है बहरहाल घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।