Loading...
अभी-अभी:

एक देश एक चुनाव का करता हूं समर्थनः डॉ. रमन सिंह

image

Feb 24, 2018

रायपुर। देश भर में इन दिनों एक चर्चा बड़े जोर-शोर से हो रही है, कि क्या एक देश एक चुनाव को मंजूरी मिल जानी चाहिए। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

मुख्यमंत्री का कहना...

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं एक देश, एक चुनाव के पक्ष में हूँ। मुझे लगता है कि पूरे देश में एक ही समय पर सभी तरह के चुनाव एक दिन होने चाहिए, फिर चाहे वह लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा या चुनाव अन्य कोई चुनाव।

बेहद खर्चीला हो गया है चुनाव...

चुँकि आज चुनाव बेहद खर्चीला हो चला है, इसके साथ ही साल भर कोई न कोई चुनाव होते रहते हैं।अलग-अलग समय पर चुनाव होने से खर्च के साथ वक्त भी जाया होता है, ऐसे में चुनाव एक ही बार होने चाहिए।

28 फरवरी को दिल्ली में होगी बैठक...

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 28 फरवरी को दिल्ली जा रहे हैं। दरअसल दिल्ली में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। इसमें 8 योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी। बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। इसके साथ बैठक में एक देश एक चुनाव भी चर्चा की जाएगी।