Loading...
अभी-अभी:

बिहार चुनाव: 122 सीटों पर आज मतदान, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

image

Nov 11, 2025

 

बिहार चुनाव: 122 सीटों पर आज मतदान, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

 पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम और दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 सुरक्षा के खास इंतजाम

सुरक्षाके लिहाज से इस चरण को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के मुताबिक, नेपाल और पड़ोसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, संवेदनशील माने गए सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय एक घंटा कम किया गया है, जहां शाम 5 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।

 वेबकास्टिंग और विशेष मतदान केंद्र

मतदान प्रक्रियापर नजर रखने के लिए सभी 45,000 से अधिक मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। आयोग ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 595 मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिला स्टाफ को सौंपा है। इसके अलावा 21 दिव्यांग और 316 आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण के नतीजे ही सरकार बनाने का रास्ता तय करेंगे।

 

 

 

 

Report By:
Monika