Loading...
अभी-अभी:

क्वांटिको 3 में होगी प्रियंका की फिर से वापसी

image

Jan 12, 2018

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन में फिर से वापसी कर रही है। उनकी यह वापसी एलेक्स पेरिश के रूप में ​हो रही हैं। इसकी जानकारी प्रियंका ने ट्विटर पर दी और साथ ही शो का एक पोस्टर साझा किया। जिसमें उन्होनें लिखा था, एलेक्स पेरिश इज बैक विद क्वांटिको सीजन-3। प्रियंका ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है कि वह लौट आई है। आपके साथ इसे साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती। 26 अप्रैल क्वांटिको सीजन-3 एलेक्स पेरिश की वापसी। इस शो में पीसी एक बार फिर एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। शो का तीसरा सीजन यहां फिल्माया गया है।