Jan 14, 2018
**मुंबई।** लम्बे समय बाद करीना कपूर खान की फिल्म में वापसी हो रही है। फिल्म ' वीरे दी वेडिंग ' इसी के चलते चर्चाओं में बनी हुई है।चर्चा की एक वजह ये भी है कि ये फिल्म सोनम कपूर के होम प्रोडक्शन में बन रही है। फिल्म अब एक जून को रिलीज होगी। हॉलीवुड की एक फिल्म इसकी वजह बताई जा रही है। इससे पहले ये फिल्म 18 मई को रिलीज़ होने वाली थी।
एकता ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि उनके भतीजे यानि तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का उस दिन बर्थडे है, और उस दिन वो वीरे की वेडिंग का निमंत्रण दे रही हैं।
**18 मई को आ रही है डेडपूल-2**
रिलीज को लेकर बताया जा रहा है, कि 18 मई को रायन रेनॉल्ड स्टारर फिल्म डेडपूल 2 रिलीज़ हो रही है जिसके चलते डेट आगे बढ़ाई गई है। हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करते देखा गया है। इसी के चलते वीरे दी वेडिंग के निर्माता रिस्क नहीं लेना चाहते, और इसी कारण फिल्म को आगे की डेट पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया गया
शशांक घोष की ये फिल्म शादी की मौज-मस्ती के बीच एक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म में करीना कपूर ने लंबे समय बाद वापसी की है। गौरतलब है वे तैमूर अली खान के जन्म के बाद उनकी देखभाल के चलते लम्बे समय से परदे से गायब रहीं थी। साथ ही फिल्म में सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और टीकू तलसानिया की बेटी शिखा भी लीड रोल में हैं।