Loading...
अभी-अभी:

क्या है पैडमेन की कहानी आइए जानें इसके बारे में

image

Jan 22, 2018

हाल ही में बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन को लेकर चर्चा में आए हैं। आपको बता दें कि, वह फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगे हुए है। इस फिल्म की जो रिलीज डेट है वह 9 फरवरी को रिलीज होगी। गौरतलब है कि, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढा दी है। ऐसा उन्होनें संजय लीला भंसाली की गुज़ारिश पर किया है। आज हम जानेंगें कि यह असली पैडमैन है कौन। यह बात अक्षय कुमार के बारे में नहीं है बल्कि असली पैडमैन के बारे में है। दरअसल यह कहानी तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की कहानी है। और इस फिल्म में अक्षय ने, अरुणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभाया है, जो कि वास्तविक जीवन में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं पर काम कर रहे हैं। अरुणाचलम का बचपन गरीबी में निकला वह कोयंबटूर में सबसे गरीब परिवार से आते हैं। बताया गया है कि, जब वो छोटे थे तो उनके पिता का निधन हो गया। जिसके बाद उनकी मां ने मजदूरी करके उन्हें पाला पोसा बडा किया। जब वो 14 साल के थे तो उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद 1998 में उनकी शादी शांति से हो गई। शांति को जब पीरियड्स होते थे तो वो कपड़े का इस्तेमाल करती थीं। उनको सैनेटरी नेपकिन के बारे में पता नहीं था। जैसे ही अरुणाचलम को पता चला तो वो हैरान रह गए। बस जिसके बाद से अरुणाचलम ने मशीन बनाने का फैसला लिया। यही नहीं बल्कि, उन्होंने कम लागत वाले सेनेटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार भी कर दिया जिसके लिए उनको पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया। तो यह थी वास्तविक तौर से पैडमेन की कहानी। जिन्होंने महिलाओं के लिए इतनी हद तक सोचा शायद ही किसी पुरूष ने इतना विचार इस बात पर किया हो।