Loading...
अभी-अभी:

जानिए इस वर्ष के सबसे आकर्षक अभिनेता कौन है ?

image

Jan 16, 2018

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा ‘वर्ल्ड टॉप मोस्ट’ की ओर से सर्वे किया गया है जिसमें रितिक को इस वर्ष का सबसे आकर्षक अभिनेता माना गया है। और रितिक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता है जिसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर यह ख्याति प्राप्त है। वहीं इस लिस्ट में सलमान खान का नाम पांचवे नम्बर पर है। बॉक्स आफिस पर उनकी फिल्मों की कमाई का आंकडा और मशहूर ब्रांडों में उनकी शिरकत, अभिनेताओं के चेहरे मोहरे जैसे मानकों को इस सूची में शामिल किया गया है। एजेंसी ने अभिनेता सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वह दिखने में बहुुत ही अच्छे अभिनेता है और काफी उम्र हो जाने के बावजूद युवा नजर आते हैं। रितिक को इससे पहले एशिया के सेक्सी पुरूष, हॉटेस्ट मैन ऑन द प्लानेट, के सम्मान से नवाजा गया है। रितिक को बालीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। रितिक ने दुनियाभर में मशहूर नामों रॉबर्ट पैटिन्सन, ताईवानी अभिनेता गोडफ्रे गाओ, किस्र इवांस, डेविड बोरनियाज, कनाडा के कलाकार नोआ मिल्स, हेनरी काविल, टाम हिडलेस्टन और सैम हैगहान जैसी हस्तियों को पछाड़ कर दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर का खिताब अपने नाम किया हैं।