Loading...
अभी-अभी:

देखिए अनुष्का शर्मा का हॉरर अंदाज

image

Jan 10, 2018

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान ब्वॉयफ्रेंड संग शादी रचाने के बाद, हनीमून, फिर दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन के बाद अनुष्का एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। काम पर लौटने के बाद ही अनुष्का ने अपना भयानक अवतार दिखा दिया हैं। दरअसल अनुष्का ने कल रात अपनी अपकमिंग फिल्म परी का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसके बाद यह इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा हैं। फिल्म के इस बेहद डरावने टीजर में अनुष्का भूतनी के अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी आंखो में एक दर्द नजर आ रहा हैं। महज 10 सैकेंड के इस वीडियो में अनुष्का धीरे धीरे बेहद डरावने अवतार में ढलती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले एनएच 10 और फिल्लौरी आ चुकी हैं। गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज की जाएगी।