Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका चोपड़ा हों सकती है फिल्म से बाहर, जानिए क्या है वजह!

image

Dec 26, 2017

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स 2018 के लिए इंडिया आई थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका ने परफॉर्म भी किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली कुछ फिल्मों के बारे में भी बात की। महेश मिथाई के निर्देशन में बनने वाली भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में शाहरुख खान मेन रोल निभा रहे हैं। इसकी लीड एक्ट्रेस के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का ही नाम लिया जा रहा था। फिल्म में पहले आमिर खान थे, लेकिन उनके कदम बाहर खींचने के बाद इसमें शाहरुख को लिया गया।
प्रियंका ने कहा कि मैंने 2-3 फिल्में फाइनल की है। मुझे उनकी अनाउंसमेंट करनी है और राकेश शर्मा की बायोपिक उनमें से एक है। मुझे यह फिल्म तब ऑफर की गई थी जब इसमें आमिर खान थे। हम इसे 2019 में शुरू करने वाले थे, अब मुझे पता नहीं। प्रियंका ने यह भी बताया कि हां, आमिर फिल्म से बाहर हो चुके हैं, लेकिन मुझे यह नहीं पता कि शाहरुख ने उन्हें रिप्लेस किया है। मैंने अभी सिद्धर्थ या महेश सर से बात नहीं की है।
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान आखिरी बार फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 2 में नजर आए थे। इसके बाद प्रियंका और शाहरुख की नजदीकियों की चर्चा होने लगीं। यह बात आगे नहीं बढ़े इसलिए शाहरुख ने प्रियंका के साथ काम करना बंद कर दिया। संभव है कि अब सैल्यूट प्रियंका नहीं कर पाएं।