Loading...
अभी-अभी:

अब 'पद्मावत' नाम से रिलीज़ हो सकती है भंसाली की 'फिल्म पद्मावती'

image

Dec 30, 2017

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर काफी विवाद हुए, फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर आरोप हैं कि उन्होंने इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की है, जिसके चलके कई राज्यों में इसके रिलीज को लेकर रोक लगा दी गई थी। लेकिन शायद अब ये फिल्म रिलीज हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में कुछ बदलाव किए जाएंगे जिसके बाद ये फिल्म रिलीज हो सकती है। **क्या किए जाने हैं बदलाव...** जानकारी अनुसार इस फिल्म का नाम बदलकर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नाम 'पद्मावत' किया जा सकता है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को ये सुझाव दिया है, कि इसमें घूमर गाने में भी कुछ बदलाव किए जाएं। डिस्क्लेमर भी डाला जाए और इस डिस्क्लेमर में ये लिखना होगा कि ये फिल्म किसी भी तरह से सती प्रथा को बढ़ावा नहीं देती है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है, फिल्म में बदलाव होने के बाद इसे सर्टिफाई कर दिया जाएगा। अब जल्द ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट आ सकती है।